विलनियस (लिथुआनिया): 15 सितंबर (ए) पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो के लड़ाकू विमानों ने सोमवार रात लिथुआनिया के हवाई क्षेत्र में दाखिल एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।लिथुआनिया के राष्ट्रपति गितानास नौसेदा ने इसकी पुष्टि की है।अधिकारियों के अनुसार ऐसा अनुमान है कि वह ड्रोन मंगलवार आधी रात के बाद पड़ोसी बेलारूस से लिथुआनिया के दक्षिणी क्षेत्र कौनास शहर के पास प्रवेश किया था।राष्ट्रपति नौसेदा ने सोशल मीडिया पर उल्लेख किया है कि लिथुआनिया के हवाई क्षेत्र में अभी-अभी प्रवेश करने वाले ड्रोन को नाटो के लड़ाकू विमान ने नष्ट कर दिया है। लिथुआनिया के राष्ट्रीय संकट प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता ने बताया है कि ड्रोन कहाँ से आया था, यह अभी निश्चित नहीं हो पाया है। घटना के बाद सुबह राजधानी विल्नियस और आसपास के क्षेत्रों में निवासियों को मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजकर सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया था।
लिथुआनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार सशस्त्र सेना तथा नाटो के एयर डिफेंस मिशन के अंतर्गत कार्यरत इटली के पायलटों ने हवाई अतिक्रमण पर तत्काल और जिम्मेदार प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति नौसेदा ने स्पष्ट किया है कि रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण तेज किए जाने के समय ऐसी तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और नाटो के सहयोगी राष्ट्रों के साथ मिलकर अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करेंगे। इस घटना पर रूस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह घटनाक्रम नाटो प्रमुख मार्क रूटे के उस बयान के एक दिन बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि गठबंधन की सीमा पर रूस के हमले होने पर उसका समर्थन यूक्रेन को बढ़ेगा जो रूसी इलाकों को निशाना बना रहा है।
