NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रीय
Spread the love


मुंबई, 31 अक्टूबर (ए)। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें राजधानी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि उन्हें इस सप्ताह ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह आगामी नवंबर में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे। कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी शामिल होने वाले हैं।
राकंपा ने जानकारी दी है कि तबियत खराब होने के चलते पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी ने बताया है कि उन्हें 2 नवंबर तक डिस्चार्ज किया जा सकता है। साथ ही वरिष्ठ नेता शिर्डी में 4-5 नवंबर को होने वाले कैंप में शामिल होंगे। खास बात है कि 81 वर्षीय लगातार राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं।