माउंट मोनगानुई: 15 नवंबर (ए) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत ने टेस्ट टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की जगह यश ठाकुर को वनडे में पदार्पण का मौका दिया है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में दो बदलाव करके जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर को अंतिम एकादश में जगह दी है। उन्हें मैट हेनरी और काइल जैमीसन की जगह लिया गया है जो टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं।
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे चल रहा है। श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
