नीतीश को भाजपा ने ‘हाईजैक’ कर लिया, मोदी-शाह चला रहे हैं बिहार सरकार : तेजस्वी

पटना बिहार
Spread the love

पटना: 24 सितंबर (ए)) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘हाईजैक’’ कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों की मदद से चला रहे हैं।

यहां आयोजित ‘अति पिछड़ा न्याय संकल्प’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं। उन्हें भाजपा ने अपने हाईजैक कर लिया है। सरकार असल में दो लोग मोदी और शाह भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से चला रहे हैं।’’