भारी बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित, उप्र में पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: तीन सितंबर (ए) भारी बारिश ने बृहस्पतिवार को कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित किया। उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बिहार में गंगा नदी ‘‘खतरे के निशान’’ से ऊपर बह रही है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हुईं और पश्चिम बंगाल में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में चित्रकूट, अमेठी और बाराबंकी जिलों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई।