जयपुर: 17 सितंबर (ए) हरिद्वार में हर की पौड़ी में डुबकी लगा रही राजस्थान की एक महिला के वीडियो को कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिये संपादित करके आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।
महिला का आरोप है कि उसकी सही (शालीन) वीडियो क्लिप को किसी ने एआई की मदद से आपत्तिजनक (अश्लील) बनाकर साझा किया है।
