सुलतानपुर (उप्र): सात मई (ए)
) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एम्बुलेंस और फॉर्च्यूनर कार के बीच टक्कर होने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, गाजीपुर से लखनऊ जा रही फॉर्च्यूनर कार की एक एम्बुलेंस से टक्कर हो गई जब एम्बुलेंस पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाने के लिए विपरीत दिशा से आ रही थी।