इस्लामाबाद: 14 मई (ए)
)पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने स्वदेशी रूप से विकसित और सतह से प्रक्षेपित की जाने वाली फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को उच्च सटीकता के साथ भेदने में सक्षम है।और यह लक्ष्य भेदने में काफी सटीक है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की और से जारी बयान के मुताबिक मिसाइल का परीक्षण सेना की रॉकेट फोर्स कमान ने किया है. फतह-4 की रेंज 750 किलोमीटर है. सेना ने बताया कि मिसाइल में उन्नत विमानन तकनीक और अत्याधुनिक नेविगेशन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीकता के साथ भेद सकती है.आईएसपीआर के अनुसार इस परीक्षण का मकसद मिसाइल की विभिन्न उप-प्रणालियों और तकनीकी मापदंडों का आकलन करना था. सेना का कहना है कि इससे सैन्य परिचालन क्षमता, जवाबी कार्रवाई की मजबूती और लक्ष्य भेदन की सटीकता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.मिसाइल परीक्षण की सफलता पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असिम मुनीर समेत अन्य सैन्य अधिकारियों ने वैज्ञानिकों और संबंधित टीमों को बधाई दी.