इस्लामाबाद: सात मार्च (ए)
) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख (सीडीएफ) फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर सऊदी अरब पहुंचे और वहां रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान से मुलाकात कर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।प्रिंस खालिद ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा कि दोनों पक्षों ने ईरानी हमलों को रोकने के लिए अपने जॉइंट स्ट्रेटेजिक डिफेंस एग्रीमेंट के तहत जरूरी कदमों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करती हैं और उम्मीद जताई कि ईरान समझदारी से काम करेगा और गलत अनुमान से बचेगा।