वेलिंगटन: 22 नवंबर (ए) ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड , आस्ट्रेलिया (एसईएनए देश) में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर और भारत के छठे बल्लेबाज बन गए ।
पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन सैकड़ा लगाया । इससे पहले केएल राहुल एसईएनए देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने ।
सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरूद्दीन, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं ।
पंत ने इंग्लैंड में चार ( ओवल पर 2018 में 118, बर्मिंघम में 2022 में 146 और लीड्स में 2025 में 134 और 118), आस्ट्रेलिया में एक (2019 में सिडनी में 159) और दक्षिण अफ्रीका में एक (2022 में केपटाउन में 100) शतक लगाया है ।