नयी दिल्ली: 18 अक्टूबर (ए) ‘पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’ ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को संसदीय प्रक्रिया के अनुसार पद से हटाने, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने और सभी पात्र नागरिकों के मतदान का अधिकार बहाल करने की मांग करते हुए 23 अक्टूबर को देशव्यापी मार्च निकालने का रविवार को आह्वान किया।
इस मंच ने एक बयान में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग किया है और एसआईआर के जरिए 13.41 करोड़ नागरिकों के मतदान के अधिकार छीन लिए गए हैं।
