लोग रो रहे हैं…मदद मांग रहे हैं और वो चुनावी रैलियों में हंस रहे हैं…’ प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 21 अप्रैल (ए)। भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी है। देश में कई जगहों से वैक्सीन की किल्लत,ऑक्सीजन और बेड्स कमी की शिकायतें आ रही हैं। लोग रो रहे है मदद मांग रहे है । देश में चरमरा रही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने कहा कि जनवरी-फरवरी में 6 करोड़ टीके को निर्यात करने की क्या जरूरत थी। उस वक्त तो सिर्फ 3 से 4 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ था। आखिरी भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई। प्रियंका ने सरकार पर वैक्सीन की कमी के लिए ठोस रणनीति नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेमडिसिवर इंजेक्शन की कमी क्यों हो गई।  प्रियंका ने मोदी सरकार से सवाल किया कि दुनिया में ऑक्सीजन उत्पादन करने में भारत सबसे ऊपर है, फिर भी यहां पर ऑक्सीजन की कमी हो जा रही है। आपके पास 7 से 8 महीने का वक्त था, जानकारों ने दूसरी लहर के बारे में सचेत भी किया था, लेकिन आपने इस पर ध्यान देना उचित नहीं समझा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता की वजह से कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है।  प्रियंका गांधी ने कहा कि देश इस समय महामारी से जूझ रहा है। यह राजनीति करने का वक्त नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम को जो सुझाव दिया है उस पर काम करने की जरूरत है।