नयी दिल्ली: चार सितंबर (ए) दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इसके कुछ ही घंटों पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि जुलाई में एक छात्र के पिता पर हमला करने के आरोप में भारद्वाज को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाले भारद्वाज का पता लगाने के लिए कई टीमें तैनात की गई थीं। उनका एक इंटरव्यू वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे दिल्ली में 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट एक्टिविस्ट निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ने के बारे में डींगें मारते हुए सुने गए थे।कॉकरोच जनता पार्टी ने भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग थाने पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस टीम के उसे पकड़ने के लिए पहुँचने से पहले ही भारद्वाज कथित तौर पर बुलेट मोटरसाइकिल से नैथला गाँव से खुर्जा की ओर भाग गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसने हेलमेट पहना हुआ था, ज़ाहिर है कि ऐसा उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए किया था। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शुक्रवार को राजधानी में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
भारद्वाज द्वारा एक पॉडकास्ट में संजय कुमार पर हमले का जिक्र किया गया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता हरकत में आ गए.
सीजेपी से आशुतोष रांका, सौरव दास, कांग्रेस की छात्र इकाई से विनोद जाखड़, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता दिल्ली स्थित संसद मार्ग थाने पहुंचे. सभी ने एक स्वर में भारद्वाज के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की.
