लखनऊ: 17 जुलाई (ए)
) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक (दरोगा) शुक्रवार को बुद्धेश्वर-मोहन रोड पर एक बंद कार के अंदर बेहोशी की हालत में मिले। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लखनऊ पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 बैच के उप निरीक्षक अजय कुमार (34) गाजीपुर थाना क्षेत्र की सर्वोदय नगर पुलिस चौकी में तैनात थे। वह बृहस्पतिवार दोपहर से ही संपर्क में नहीं थे। सहकर्मियों द्वारा फोन पर संपर्क करने के कई प्रयास विफल रहने के बाद उनके मोबाइल फोन की लोकेशन पारा थाना क्षेत्र में मिली।