अखिलेश, मुलायम पर निशाना साधने वाले पोस्टरों से सियासी बवाल; सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 14 जुलाई (ए)) समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधने वाले विवादास्पद पोस्टर मंगलवार को लखनऊ, मथुरा, सीतापुर और बाराबंकी सहित उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर दिखाई दिए, जिसके बाद सपा ने भाजपा और सहयोगियों पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया।

पोस्टरों में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को मुस्लिम समुदाय से जुड़ी टोपी पहने हुए दिखाया गया है और नारा लिखा गया है, “दिल में बाबर, मुंह में राम”। पोस्टर लगाने वालों की पहचान का पता नहीं चल सका है।