यरूशलम: 25 फरवरी (ए)
) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को इजराइल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की।यह दृश्य भारत और इजराइल के मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है और दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी का संकेत देता है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट इसके लिए आभार जताया. नेतन्याहू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, आपका इजरायल में स्वागत करना सम्मान की बात है।