भुवनेश्वर: 23 अक्टूबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर को ओडिशा के दो घंटे के दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 169 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा साझा किए गए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, मोदी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से शाम करीब 4:30 बजे यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
