श्रीनगर: एक मार्च (ए)
) अमेरिकी और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के विरोध में घाटी में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कश्मीर में सोमवार से दो दिन तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खामेनेई के मारे जाने के विरोध में रविवार को श्रीनगर शहर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बताया कि ये प्रदर्शन उन इलाकों में भड़क उठे, जहां शिया आबादी अधिक है।