सूरत: 11 अगस्त (ए) गुजरात के सूरत में पुलिस ने एक विद्यार्थी की रैगिंग में कथित संलिप्तता को लेकर सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) के चार रेसीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 30 साल के विद्यार्थी ने बाद में आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खतोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नौ अगस्त की सुबह हर्ष पांड्या के छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने मिलने के बाद ‘न्यू सिविल हॉस्पिटल’ से जुड़े इस जीएमसी के स्नातोकोत्तर के दूसरे वर्ष के चार विद्यार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
