अधिकार अपराध समाधान संस्था का जनता अभियान एक जून से

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली,31मई (ए)। समाज को न्याय दिलाने व अपराध के खात्में के लिये एक जून से अधिकार अपराध समाधान संस्था पूरे भारत में अभियान चलाने का फैसला किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए अधिकार अपराध समाधान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती ने बुधवार को बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज को न्याय दिलाना व अपराध का अंत करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान संस्था से जुड़े लोग आम जनता के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओं के बारें में जानकारी प्राप्त कर उन्हें न्याय दिलाने के लिये रैली निकालेंगे। इसके साथ ही जनता से पूंछ कर क्राइम रिपोर्ट तैयार की जायेगी कि किसे न्याय मिला,किसको नहीं मिला। न्याय न मिलने का कारण क्या है? उन्हें न्याय दिलाने की संस्था पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने बताया कि अधिकार अपराध समाधान के संग, अपराध का अंत
यही हमारा नारा है।