पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया

खेल
Spread the love

नयी दिल्ली: 25 अप्रैल (ए)) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।