तीसरे विश्व युद्ध की आहट, यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रखा,हडकंप मचा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love


मास्को, 27 फरवरी (ए)। यूक्रेन में रूसी और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच रूस की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर मिली है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। इस अलर्ट के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। पश्चिमी देशों ने इसे तीसरे विश्वयुद्ध से पहले ही आहट करार दिया है। उधर, रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन जंग में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर रही है।
रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग का मैदान किसी विश्व युद्ध से कम नहीं है। पहले जहां यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों के आगे कमतर नजर आ रही थी लेकिन अब यूक्रेन के सैनिक रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खारकीव के गवर्नर ने दावा किया है कि खारकीव में यूक्रेनियों ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया और कब्जा कर लिया है। ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आई है। 
रूसी मीडिया की मानें तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। रूस की सबसे बड़ी ताकत परमाणु हथियार समझी जाती है। अगर पुतिन न्यूक्लियर अटैक करते हैं तो तीसरे वर्ल्ड वॉर की आहट हो सकती है। ऐसी स्थिति में नाटो देश और रूस आमने-सामने हो जाएंगे। उधर, रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन जंग में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर रही है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि रूस अब मामले को गंभीरता से ले रहा है।