किन्नर अखाड़ा की पांच किन्नरों ने पहली बार किया मतदान

उत्तर प्रदेश प्रयागराज
Spread the love

प्रयागराज, 27 फरवरी (ए)। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि (टीना मां) की अगुवाई में उनकी पांच शिष्याओं (किन्नरों) ने पहली बार मतदान किया।

कौशल्या नंद गिरि ने बताया कि उनकी पांच शिष्याओं ने अपनी जीवन में आज पहली बार मतदान किया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने में किन्नरों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

पहली बार मतदान करने वाली सारिका ने बताया कि पहली बार वह मतदान कर रही हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।