रामायण’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

मनोरंजन
Spread the love

नयी दिल्ली: 22 नवंबर (ए) रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1,651 करोड़ रुपये हो गयी है।

फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,084 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है, जबकि इसकी शुद्ध कमाई 907.15 करोड़ रुपये रही है। विदेशों में फिल्म ने 567 करोड़ रुपये की कमाई की है।