जयपुर: 12 अक्टूबर (ए) राजस्थान के खैरथल जिले के खरोला गांव में जमीन विवाद को लेकर भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त सूबेदार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शेर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। उनके बेटे कृष्ण कुमार की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
