दुबई: नौ अप्रैल (एपी) ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरेनियम संवर्धन के तेहरान के अधिकार की रक्षा करना अमेरिका के साथ किसी भी युद्धविराम वार्ता के लिए “आवश्यक” है।
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने ये टिप्पणियां दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की स्मृति में तेहरान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कीं।
इस्लामी ने कहा, “यह उन आवश्यक चीजों में से एक है जिनके बारे में कोई बात नहीं करता।” उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान की स्थायी युद्धविराम की 10 सूत्री योजना के एक हिस्से के रूप में (यूरेनियम) संवर्धन को स्वीकार करने से इनकार करने का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की।
अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताहांत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता होने वाली है।