रूसी ध्वज वाला टैंकर भीषण आग लगने के बाद लीबिया के तट के पास डूबा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

काहिरा: चार मार्च (ए) तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) ले जा रहा रूसी ध्वज वाला एक टैंकर भूमध्य सागर में लीबिया के तट के पास विस्फोट और आग लगने के बाद डूब गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह टैंकर पश्चिमी प्रतिबंधों के दायरे में था और संदेह है कि यह रूस के गुप्त ऊर्जा टैंकर के बेड़े का हिस्सा था, जो यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार करने की कोशिश कर रहा था। विस्फोट का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।