पटना: 26 अप्रैल (ए)
) पटना जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए रविवार को कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 11:30 बजे तक सीमित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सोमवार से प्रभावी होने वाले इस आदेश के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।