भाजपा में शामिल हुए आप के सात सांसद, सोशल मीडिया पर आई मीम की बाढ़

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 25 अप्रैल (ए)) आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के हास्यपूर्ण, व्यंग्यात्मक और फिल्मी संवाद से जुड़े ‘मीम’ साझा करके प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।

ऐसे ही एक ‘मीम’ में कक्षा का दृश्य दिखाया गया है, जिसमें एक छात्र गर्व से कहता है कि उसकी नौकरी लग गई है। इसके अलावा कई लोगों ने कहा कि सांसदों को आखिरकार राजनीति में उनका “ड्रीम पैकेज” मिल गया।