वज्रपात, आंधी-तूफान और पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत

पटना बिहार
Spread the love

पटना: आठ मई (ए)) बिहार में शुक्रवार को वज्रपात, आंधी-तूफान और पेड़ गिरने की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए। शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते आसमान में अंधेरा छा गया. तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश और बिजली गिरने से बिहार के अलग-अलग जिलों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ. खबर के मुताबिक, बिजली गिरने से भोजपुर, पटना, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, पटना में दो और वैशाली में एक व्यक्ति की जान आंधी के कारण गिरे पेड़ों की चपेट में आने से चली गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस आपदा पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान देने का आदेश दिया है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें।