सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,तीन लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची,03 मार्च (ए)। झारखंड के जमशेदपुर शहर के साकची इलाके में बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली पार्लर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लड़कियों को 3 लड़के के साथ गिरफ्तार किया है, जो आपत्तिजनक हालत में पार्लर के अंदर थे। जब पुलिस ने छापेमारी की तो पार्लर के आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से इस जगह पर पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि जो तीन लड़कियां इस धंधे में पकड़ी गई हैं, उसमें पार्लर की संचालिका भी शामिल है। इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गुप्त सूचना के आधार पर जब जमशेदपुर पुलिस पार्लर में छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि पार्लर के अंदर 3 पुरुष और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने फौरन उन्हें गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कमरे की तलाशी भी ली गई, जहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए।