सेक्स वर्कर को महिलाओं ने पीटा, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

राष्ट्रीय
Spread the love

लक्सर(हरिद्वार ),14 जनवरी (ए)। लक्सर के गांव सुल्तानपुर कुन्हारी के होटल प्रिंस में कथित तौर पर पुलिस ने तीन सेक्स वर्कर और उनके तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा होटल का मैनेजर भी गिरफ्तार हुआ है जबकि होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है। होटल में अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें पहले भी ग्रामीणों ने की थी। पकडी गई महिलाओं में एक महिला भोगपुर गांव की है जबकि दूसरी बहादरपुर गांव की और तीसरी नंदपुर रायसी लक्सर की है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों में विरेंद्र बिष्ट चमोली, नरेश कुमार रायसी, ओम प्रकाश रायसी, महक सिंह प्रह्लादपुर व होटल मैनेजर अफजाल शामिल हैं। जबकि होटल मालिक अफजाल निवासी लक्सर फरार हैं। वहीं प्रिंस होटल के बाहर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्थानीय महिलाएं एक जोड़े को पकडे हुए हैं और महिला के साथ मारपीट की जा रही है। वहीं दूसरी ओर युवक को कुछ लोग पीटते दिख रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में एक जोडे को लोगों ने घेर रखा है और उन्हें दुत्कारा जा रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का हैं और किसने बनाए हैं इसके बारे में पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक जब तक पुलिस पहुंची दो अन्य जोड़े फरार हो गए थे जबकि तीन को पुलिस ने ​गिरफ्तार कर लिया। लोगों का आरोप है कि होटल को देह व्यापार के लिए प्रयोग किया जा रहा था। वहीं बडा सवाल ये भी है कि अगर जिस महिला को पीटा जा रहा है उसे पीटने का अधिकार किसने दिया और क्यों इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। एक बालिग लडका और लडकी अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकते हैं और संबंध बना सकते हैं तो ऐसे में उनको घेरकर क्यों पीटा गया।