बेंगलुरु: 27 मई (ए)
) राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच बुधवार को कर्नाटक के कई हिस्सों में उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के समर्थकों ने जश्न मनाया।
बेंगलुरु के सदाशिवनगर में शिवकुमार के आवास के बाहर और साथ ही बेंगलुरु दक्षिण के जिला मुख्यालय रामनगर में भी पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं।