नयी दिल्ली: 27 मई (ए)
) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले, पहली बार प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी बुधवाार को जारी की।
यूपीएससी ने एक बयान में कहा कि अभ्यर्थी 31 मई शाम 6 बजे तक इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध ‘‘ऑनलाइन प्रश्न पत्र आपत्ति पोर्टल’’ पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।इसके लिए उसे तीन प्रमाण दिखाने होंगे। ऐसा पहली बार है कि यूपीएससी ने प्री के तुरंत बाद आंसर-की जारी की है। अंतिम उत्तर कुंजी परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद प्रकाशित की जाएगी।