निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर गए छह लोगों की दम घुटने से मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

भुवनेश्वर/भवानीपटना: 26 मई (ए)) ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को सेप्टिक टैंक के निर्माण के दौरान उसके अंदर गए कम से कम छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मदनपुर-रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गौड़ा कारलाखुंटा गांव में हुई इस घटना में एक व्यक्ति बीमार भी पड़ गया।