नयी दिल्ली: 17 जून (ए

) संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को केंद्र सरकार को अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ चेतावनी दी और देश भर के किसानों से कहा कि वे इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के अगले दिन देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहें।
यह फैसला यहां हुई एसकेएम की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में 10 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा भी की गई, जिसमें सी2 प्लस 50 प्रतिशत पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और पक्की खरीद, मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने और किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग की जाएगी।