सोमनाथ अमृत महोत्सव : प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की ‘महा पूजा’, एयरशो देखा

राष्ट्रीय
Spread the love

सोमनाथ: 11 मई (ए)) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोमनाथ मंदिर में ‘महा पूजा’ और अन्य अनुष्ठान किए। यह अनुष्ठान इस पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया।

प्रधानमंत्री ने यहां रोड शो करने के बाद भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में प्रवेश किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘महा पूजा’ करने के साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।