सपा ने अपने विधायक सुभाष पासी को पार्टी से निष्कासित किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, दो नवंबर (ए)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने विधायक सुभाष पासी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की तैयारियों की खबरों के बीच मंगलवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

सपा ने ट्वीट किया, ‘‘गाजीपुर की सैदपुर सीट से सपा विधायक सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दल से निष्कासित किया जा रहा है।’’

दो बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गए पासी पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है।