सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, मेदान्ता अस्पताल पहुंचे अखिलेश

राष्ट्रीय
Spread the love

गुरुग्राम,02 अक्टूबर (ए)।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत खराब होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है. जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को मेदांता हॉस्पिटल के ICU-5 में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले काफी समय से मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब है। लेकिन रविवार को गंभीर हालत में उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है।रविवार दोपहर को अचानक में मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जांच पड़तताल में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। साथ ही ब्लडप्रेशर भी कम हो गया था। पिता मुलायम सिंह यादव की सेहत बिगड़ने की खबर पाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जा सकती हैं। शिवपाल यादव और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।