मैड्रिड: पांच मार्च (ए)
) ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका और स्पेन के बीच कूटनीतिक तनातनी बुधवार को और बढ़ गई, जब दोनों देशों की सरकारों ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए स्पेन के सैन्य अड्डों के संभावित उपयोग को लेकर परस्पर विरोधी बयान दिए।
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्पेन सरकार ने अमेरिका की मदद करने पर सहमति जताई है। लेकिन कुछ ही देर बाद स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुएल अल्बारेस ने इस दावे का खंडन कर दिया।