मेड्रिड: चार मार्च (ए)
) स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक बार फिर ईरान में अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना की और आगाह किया कि ईरान युद्ध में लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिये ‘रूसी रूलेट गेम’ खेला जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंन ने मंगलवार को स्पेन के साथ अमेरिकी व्यापार को समाप्त करने की धमकी दी क्योंकि स्पेन ने ईरान पर हमलों में अमेरिका को संयुक्त सैन्य अड्डों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि “हम स्पेन के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ देंगे। हम स्पेन से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहते।” उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यापार प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला दे सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार स्पेन अकेले यूरोपीय संघ का सदस्य है, और आईएस-EU व्यापार समझौतों के तहत अमेरिका के लिए सीधे उसे लक्ष्य बनाना आसान नहीं होगा।