स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को अदालत ने भेजा जेल

झारखण्ड दुमका
Spread the love

दुमका: तीन मार्च (ए) स्पेन की पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को झारखंड के दुमका जिले की एक अदालत के समक्ष रविवार को पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि स्पेन की महिला से कथित दुष्कर्म राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमरुमाहाट में शुक्रवार को तब हुआ, जब वह रात अपने पति के साथ एक तंबू में बिता रही थी।दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा, ‘‘दूतावास और मुख्य सचिव को सूचित कर दिया गया है। दंपति यहां सुरक्षा में है।’’उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय महिला और उसका 64 वर्षीय पति दो मोटरसाइकिल के जरिये बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे।