तेहरान/इस्लामाबाद: 17 अप्रैल (ए)
) ईरान ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘‘पूरी तरह से खुला’’ है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इज़राइल के बीच 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिनों के युद्धविराम की घोषणा की थी।