न्यूयॉर्क: 23 अगस्त (ए) अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक गुरदीप सिंह की कहासुनी के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली।
क्वींस निवासी गुरदीप सिंह को शुक्रवार रात लगभग 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) पूर्वी न्यूयॉर्क के स्टेनली एवेन्यू के निकट गोली मारी गई। घटना के बाद संदिग्ध मौके से फरार हो गया।सीबीएस न्यूज’ के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसके सीने में गोली लगी थी। अस्पताल ले जाये जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
‘सीबीएस न्यूज’ को मिली सीसीटीवी फुटेज में दो लोग सड़क पर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद रोशनी की एक चमक दिखाई देती है, जिसे गोली चलने का संकेत माना जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति जमीन पर गिर गया, जबकि दूसरा कार में बैठकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने शनिवार सुबह तक इलाके में सबूत एकत्र करने का प्रयास किया। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।
अमेरिका स्थित ‘नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन’ (एनएपीए) ने रविवार को लगभग एक दशक पहले अमेरिका आए सिंह की हत्या पर दुख जताया।
एनएपीए के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि इस घटना को अलग-थलग घटना मानकर नहीं देखा जाना चाहिए।
चहल ने कहा, ‘‘जब भी किसी युवा पंजाबी या सिख व्यक्ति की हत्या होती है, एक परिवार बर्बाद हो जाता है। बार-बार होने वाली ऐसी हिंसा रोकी जानी चाहिए
