हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक निलंबित

उत्तर प्रदेश बलिया
Spread the love

बलिया (उप्र): तीन नवंबर (ए) जिले के गड़वार थानाक्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छत के ऊपर लौकी तोड़ने के लिए भेजे गए छात्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत होने के मामले में प्रशासन ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

इस मामले में एक शिक्षा मित्र की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक और दो शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।