तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक का मामला सात अगस्त के लिए टला

राष्ट्रीय
Spread the love

चेन्नई, 15 जून (ए)) तमिलनाडु में चेंगलपट्टू की महिला अदालत ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक के मामले की सुनवाई सात अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

संगीता ने अपनी शुरुआती याचिका में मीडिया संस्थानों पर कानूनी रोक लगाने का अनुरोध किया था, ताकि ये (मीडिया) संस्थान उनके वैवाहिक विवाद से जुड़े साक्षात्कार प्रसारित न करें, परिचर्चा आयोजित न करें या काल्पनिक खबरें प्रकाशित करने से बचें।

उन्होंने 27 साल के वैवाहिक रिश्ते को समाप्त करने के लिए 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू परिवार अदालत के समक्ष औपचारिक रूप से याचिका दायर की थी।

न्यायाधीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने संबंधी वादकालीन याचिका खारिज करते हुए मामले की अगली सुनवाई सात अगस्त के लिए स्थगित कर दी।