अमेठी: 29 जून (ए)
) उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राम जन्मभूमि दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच को महज दिखावा करार देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बड़े नेताओं को बचाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में जन जागरण अभियान चलाएगी।