नयी दिल्ली: 24 जुलाई (ए)
) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में वाराणसी में उत्तर पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह कथित तौर पर बकाया राशि जारी करने और भविष्य में ठेके दिलाने के बदले एक आपूर्तिकर्ता से रिश्वत ले रहा था।