उच्च न्यायालय ने पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव 31 जुलाई तक करवाने के निर्देश दिए

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 22 मई (ए)) राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि राज्य में पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव 31 जुलाई तक करवाए जाएं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग को भी निर्देश दिया कि वह अपनी रिपोर्ट 20 जून तक जमा करे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने 11 मई को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। ——जारी