लखनऊ/नयी दिल्ली: 25 जून (ए) आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को दी गई आयकर छूट का दर्जा रद्द करते हुए कहा है कि इसकी गतिविधियां ‘‘वास्तविक नहीं’’ हैं और वे किसी धर्मार्थ संस्था के घोषित उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के अनुरूप नहीं हैं।